Tuesday, February 21, 2012

मुझे प्रीत की रीत सिखा दें प्रिये


मुझे प्रीत की रीत सिखा दें प्रिये 
मै भटकूँ क्यों अब गली गली 
रीत नही जानू मै इसकी 
क्यों भँवरा झूमें कली कली 
नदिया जा सागर से मिलती 
साथ छोड़ कर क्यों मौंजों का 
कविता कवि का साथ छोड़ 
क्यों साथ दे रही सरगम का 
छल प्रपंच इस प्यार का थोडा 
मुझको भी सिखला दे प्रिये 
मुझे प्रीत की रीत सिखा दें प्रिये 

पिय के प्यार में होकर पागल 
अंखियाँ बरस रही ज्यों बादल
स्वाति नक्षत्र तक ये हो गयी रूखी 
अब क्यों पियु  रटे पपीहा जोगी 
पपीहा को ये बतला दे प्रिये 
क्यों निशर्त यह  प्यार प्रिये 
मुझे प्रीत की रीत सिखा दें प्रिये 

 कुञ्ज गलिन में राधा भटके
कान्हा मथुरा में रास रचाते 
छोड़ गये क्यों उसको तनहा 
लौट के गोकुल क्यों नही आते 
त्याग तपस्या और समर्पण 
किसी एक के हिस्से ही क्यों आते 
संदोह कहें उस मीत से ये अब 
क्यों प्रीत की रीत झुठलाती हो प्रिये  
मुझे प्रीत की रीत सिखा दें प्रिये 

चिदानन्द शुक्ल (संदोह )

Saturday, February 18, 2012

पिय मोर कहाँ अब जाय रह्यो

पिय मोर कहाँ अब जाय रह्यो

घन घोर घमंड किये बरसे 

भय लागत है अब तो हमको

नहि जाउ पिया अपने घर से

बिजुली यह जोरन से तडपे

हिय मोर पिया नहि है हरषे

धन की अब है मोहि चाह नहीं

समझाय रही पिय को तबसे 



चिदानंद शुक्ल (संदोह )

Friday, January 20, 2012

कोई खीझ रहा कोई रीझ रहा कोई बातों से मेरी भीग रहा


कोई खीझ रहा कोई रीझ रहा कोई बातों से मेरी भीग रहा 
पहचान सका न उसको अभी मन मंदिर का जो मीत रहा 
गीत लिखे उस मीत पे जब इस कलम पे हक मेरा न रहा
कभी स्वप्नों मे जिसको देखा मन में धुंधली तस्वीर बनी 
वह दिवा स्वप्न बन कर आयी क्यों मेरी वह तकदीर बनी
मै मोम समझ घर में लाया वह क्यों पत्थर की मूर्ति बनी 
तेरे प्यार को पाने की खातिर मै कठपुतली बन नाच रहा 

मै राम नही जो पत्थर को फिर से नारी में बदल सकूं 
मै एक साधारण सा मानव तेरे रूप को कैसे समझ सकूं 
पत्थर बन तू ह्रदय में बैठी इसमें दूजे को कैसे ढाल सकूं
पत्थर से कैसे प्रीत करूँ इस उलझन में अब तक हूँ रहा 
कोई खीझ रहा कोई रीझ रहा कोई बातों से मेरी भीग रहा 

मै धरती का हूँ घनघोर अँधेरा तुम तेज पुंज की ज्योति हो 
मै ऋतुओं का पतझर हूँ तुम बसंत ऋतु की प्रतिनिधि हो
मैं चिदा चिता सम अग्नि हूँ तुम शिखा शिखर की रानी हो 
ये कुछ कारण है जिससे  संदोह को तेरे प्यार पे संदेह रहा 
कोई खीझ रहा कोई रीझ रहा कोई बातों से मेरी भीग रहा 

चिदानन्द शुक्ल (संदोह )

Sunday, January 15, 2012

तू गैर की बाहों में भी होती है तो मुझे अब जलन नही होती .


अब तो आदत सी हो गयी है हर शय तन्हा रहने की 
अब तेरे पास होने से भी ये तन्हाई मुझसे दूर नही होती ...१

जिक्र जिसका भी आये तेरे नाम के संग महफ़िल में 
पत्थर दिल हो गया हूँ मै अब इसमें हलचल नही होती .....२

सीख लिया है हमने भी अब तेरे बिन रहना ऐ महबूब 
हमें कभी भी तेरे प्यार की  कमी महसूस नही होती .......३

बहुत दिनों तक तूने पिलायी हमें अपने चश्मों से शराब
अब तू नही पास मेरे फिर भी मय की जरूरत नही होती......४

तेरे हुस्न के नशे में मगरूर होकर सब कुछ गवां दिया 
खुद से फिर वह गुस्ताखी करने की हिम्मत नही होती ........५

अब तो  वर वक्त तेरे जिस्म से बेवफाई की बू आती  
तेरी जुल्फों के घने छाये में भी मुझे राहत नही मिलती.........६

तेरी बेवफाई को तो अब तेरी कातिल अदा समझा है संदोह 
तू गैर की बाहों में भी होती है तो मुझे अब जलन नही होती ......७

                                                              चिदानन्द शुक्ल (संदोह )

Thursday, December 22, 2011

"मनु का क्रंदन "

प्रकृति के हिमगिरि शिखर पर
कर रहा वह करुण क्रंदन
क्या किया था पाप हमने
जो हुआ यूं स्रष्टि विखंडन
स्वयं के अस्तित्व की लड़ाई 
सदियों से लड़ता रहा यह जानकर
उर्वशी है साथ मेरे मै अकेला हूँ नही
मै डटा रहा रणभूमि में सीना तानकर 
पर हाय अब तो मै अकेला
ही रह गया इस धरा पर
उर्वशी तो अप्सरा थी जो 
कुछ समय को आयी धरा पर
अब न ही उर्वशी है पास मेरे
और मेरा पौरुष भी जाता रहा 
अब होती निराशा जानकर यह 
क्यों व्यर्थ में जीता रहा 
इन विचारों को मन में लिए 
कर रहा वह ईश्वर का वंदन 
कर रहा वह करुण क्रंदन


क्यों किया था मैंने 
प्रणय निवेदन उवर्शी से
मै खोजता क्यों हूँ 
उसे अब बेबसी से 
जब कहा था उसने एक दिन
छोड़ मुझको चली जाएगी
वह स्वर्ग की अप्सरा है 
न वापस धरा पर कभी आएगी 
उस समय हमने यदि काम को 
वश में कर लिया होता
न उवर्शी से मिलन होता 
न बिछड़ने का वियोग होता
पर विधाता ने मानो मनु की परीक्षा
लेने को उर्वशी को उसके पास भेजा था
स्रष्टि का संचालन तो वह स्वयं करता है
इस बार उसने मनु को निमात्ति बना भेजा था 
अब वह जोरों से अट्ठाहस 
कर रहा मनु की दुर्दशा पर
क्यों किया था प्रणय निवेदन 
कर रहा वह करुण क्रंदन

इस प्रलय में मनु अकेला 
शिखर पर कर रहा क्रंदन 
अब उसे सान्तवना देने 
नही आएगी कोई उर्वशी
वह तो सदियों पहले 
बादलों के आगोश में खो गयी 
अब संकट में आ गया
मनु का अस्तित्व 
अब मनु कैसे 
उत्पन्न करेगें स्रष्टि 
जब उवर्शी का 
नही होगा अस्तित्व
नर का यह गुमान 
तब चला जायेगा 
और होगा सत्य का ज्ञान
तब विधाता सिर्फ मुस्कुराएगा
और फिर धरती पर नही संभव 
हो पायेगा मानव का जीवन 
मनु अब करें किसका आलिंगन
कर रहा वह करुण क्रंदन

चिदानन्द शुक्ल (संदोह )

Sunday, November 13, 2011

मै बनना चाहूं एक ऐसा कवि

मै बनना चाहूं एक ऐसा कवि 
जो लिखे बात अपने दिल की 
अश्रु को स्याही बनाकर 
भावनाओं की कलम से 
मै लिख डालूँ बात
अब अपने दिल की 
कीर्ति फैले हमारी ऐसे 
जैसे किरणे फैलता रवि 
मै बनना चाहूं एक ऐसा कवि

मै लिखूं ऐसी कविता 
जिसमे कोई रस न हो 
और न ही वह नीरस हो 
न श्रंगारकी गाथा हो उसमे 
न वीर रस का बखान हो 
मेरा कवित्त वीभत्स और 
करुण रस से भी अनजान हो
न ही बखान करूँ मै सोम की छवि 
मै बनना चाहूं एक ऐसा कवि

मेरा किसी से कोई नाता न हो 
कान्हा के सिवा कोई भाता न हो 
न लिखूं कोई बाते मै राग द्वेष की
पर प्रेम की परिभाषा लिखूं 
हर पल एक नई सीख सीखूं 
मेरे नयनो मे बस जाये
मेरे श्याम सुंदर की छवि 
मै बनना चाहूं एक ऐसा कवि 

चिदानन्द शुक्ल ( संदोह )

एक लड़की मेरे जीवन में क्यों बार -बार है आती

एक लड़की मेरे जीवन में क्यों बार -बार है आती 
जब भूल चूका हूँ मै उसको फिर याद क्यों उसकी आती 
मैंने छोड़ दिए सारे वह रस्ते जो उसकी याद दिलाते थे 
जला दिए वह सारे पन्नें जो उनके नाम से आते थे 
मैंने जला दिया उस दिल को जिसमे तुम रहते थे 
घर फूक तमाशा देखते आशिक ऐसा सब कहते थे 
पर जब होते है सकूँ में हम वह चैन चुराने आ जाती 
एक लड़की मेरे जीवन में क्यों बार -बार है आती 

अब क्या करे बता दो तुम सब कैसे उसको हम भूले 
सावन में जब पड़ते झूले बिन सजना के कैसे झूले 
हम जाते है मयखाने गम अपना दूर मिटाने को 
मय में आ जाती तस्वीर है उनकी मेरा दर्द बढ़ाने को 
रात में जब सोते है हम तो वह सपना बनकर आ जाती 
एक लड़की मेरे जीवन में क्यों बार -बार है आती 

जब लिखने बैठूं मै कुछ भी उसकी कविता बन जाती 
उसकी झील सी गहरी आँखों में ये कश्ती मेरी डूब जाती 
अब तो हैरान हूँ क्यों नही भूल पता हूँ उन्हें भूलकर 
जो चले गये थे मुझे इस जहाँ में तनहा छोडकर 
कविता की नायिका वो बनकर मेरी कविता में आ जाती 
एक लड़की मेरे जीवन में क्यों बार -बार है आती 

चिदानन्द शुक्ल ( संदोह )

मै अपने गम सारे

तुमसे मिलकर भूल गया हूँ मै अपने गम सारे
छोड़ आये सारे जग झगडे आ गये तेरे द्वारे 
अब नही रहा डर मौत का अपनी और न ही रही तन्हाई 
मंजिल चलकर दर पर आयी क्या है तेरी प्रभुताई 
क्यों स्नेह करें हम जग से जो स्वार्थ बस प्रीत निभाई 
राधा को प्रेम दिया है तुमने मीरा को भक्ति प्रदान किया 
अर्जुन को है सखा बनाया भीष्म के लिये प्रण त्याग दिया 
दास बना लो कान्हा हमको जग वालो ने हमे ठुकरा दिया 
सभी ओर से ठोकर पड़ रही अब साथ छोड़ गये सारे 
तुमसे मिलकर भूल गया हूँ मै अपने गम सारे

प्रीत की रीत सारा जग भूला लक्ष्मी पति बिसराई
लक्ष्मी को उर में है बसाया भूल गये प्रभु की प्रभुताई 
बचपन बीता खेलकूद कर तिरिया संग बीती तरुणाई
कान्हा को तू मीत बना ले उनसे अपनी प्रीत निभा ले 
धर्म को अपना कर्म बना ले सत्य का मर्म समझ ले 
पीर पराई जानी न तुमने तेरी व्यथा कौन सुन ले
राधा रामन हरि गोविन्द जय बोलो मिलकर सारे 
तुमसे मिलकर भूल गया हूँ मै अपने गम सारे
चिदानन्द शुक्ल ( संदोह )

अश्क बहाते रहे हम

तुम्हारे आने के इंतजार में तमाम रात जगते रहे हम 
रात के अंधेरों में भी सुबह का भरम पालते रहे हम 

और जब सुबह हुई मेरे जीवन की और वह आये 
उस वक्त गहरी नींद के आगोश में जा चुके थे हम 

ख्वाबों की मेरी दुनिया अब हकीकत बन चुकी थी
सपनों में अपनी स्वप्न सुन्दरी के संग रह रहे हम 

अब नही रहा गिला किसी के आने न आने का 
मुझको जो तुमसे मिला खुश हो गये उसी में हम 

एक गाँठ जो पड़ गयी थी हमारे तुम्हारे बीच में 
उस गाँठ को सुलझाने में ताउम्र उलझे रहे हम 

हर महफिल में तलाशती उनको मेरी नज़रें 
आये महफिल में जब तन्हाई में जा चुके थे हम 

कौन कहता है की आशिकी में जुदाई नही होती
संदोह आशिकी में अब तक अश्क बहाते रहे हम 

चिदानन्द शुक्ल ( संदोह )

रूठ गये बालम हमार


सावन में बालम घर आवत पर रूठ गये बालम हमार

मोर संग नाच रही मोरनी रिमझिम पड़े फुहार 

पिया बिना सावन है सूना का से करूँ गुहार 

स्वाति बूँद को पपीहा तरसे पिऊ पिऊ करे पुकार 

दिन तो कट जाये सखियन के संग रात न कटे हमार 

घायल की गति घायल जाने का जग से करूं मनुहार 

सावन में बालम घर आवत पर रूठ गये बलम हमार

घन घमंड कर गरजे घोर छाया अंधकार चहु ओर

दामिनी दमके नभ के भीतर जियरा में उठे हिलोर

सावन बीत गया बिनु साजन भादों रात घनघोर 

हर रात अमावास की लगती अब नही संग चाँद चकोर

सेज पड़ी पिया बिनु सूनी आँख न लगय हमार 

पिया रूठ कर हमसे चले गए का से करी तकरार 

सावन में बालम घर आवत पर रूठ गये बलम हमार

आखियाँ बरसाकर सावन बीते ठिठुर -ठिठुर कर अगहन

मधुमास की मस्त बयरिया से जल गया मेरा मन 

आय नही अब तक मेरे दिलबर कब तक बहलाऊ मन 

पिय की आस में खुली रही अखियाँ निर्जीव हो गया तन 

मौत खड़ी द्वारे पर हसती कर लेउ संग अब हमार 

संदोह विरह व्यथा में घायल पक्षी करता करुण पुकार 

सावन में बालम घर आवत पर रूठ गये बलम हमार

चिदानन्द शुक्ल (संदोह)

कलेजा काँप जाता है

तेरे बारे में जब लिखने बैठू कलेजा काँप जाता है 
कलम साथ न देती हमारा हाथ मेरा काँप जाता है 
मै सोचता हूँ तेरे हुस्न की तारीफ लिखूं या गुरूर 
यह सोचते -सोचते हूँ जाता हूँ दिल के हांथों मजबूर .
तेरी तारीफ में क्या लिखूं लोग जलने लगेगें मुझसे 
गर लिखता हूँ तेरी बेवफाई तो रहम खाने लगेगें मुझसे 
जिक्रे मोहब्बत होता है जब भी तेरा किस्सा याद आता है 
तेरे पहलू बे बैठ कर जो ख्वाब देखे थे वो मंजर याद आता है
तेरे बारे में जब लिखने बैठू कलेजा काँप जाता है 

तेरे हुस्न का जलवा ही था जिसने हमे आशिक बना दिया 
तुझसे मिलने की दीवानगी ने हमे काफिर बना दिया 
अब न ही मेरा कोई खुदा न ही उसकी कोई खुदाई है 
मेरे नसीब में तो बस अब अपने यार की जुदाई है 
कहते थे हम उनसे कोई छीन न पायेगा हमसे तुम्हें 
बेबस हो गये अपने ही प्यार से जो तन्हा छोड़ गया हमें 
गुजरता हूँ जब उनकी गलियों से वो खंजर याद आता है 
समुन्दर न डुबो पाया जिसको वह दरिया में डूब जाता है 
तेरे बारे में जब लिखने बैठू कलेजा काँप जाता है 

अब तो लगता नही मुझको की हम फिर से मिल पायेंगें
पर क्या हम बिना उनके इस जहां में अकेले रह पायेंगे
वादा तो था तुम्हारा चन्द मिनटों में लौट आने का 
हो गये वर्षों न आये तुम पता भूल गये मेरे ठिकाने का 
दिल में लगी आग को बुझाते -बुझाते सूख गया आँखों का समुन्दर
तुम आ जाते तो भर जाती आँखे मेरी देख लेता तुम्हे जी भरकर 
संदोह न आना इस राह में फिर से राही रास्ता भूल जाता है 
निकला था सत्य खोज में और मिलते ही उनके खुद को भूल जाता है 
तेरे बारे में जब लिखने बैठू कलेजा काँप जाता है

चिदानन्द शुक्ल ( संदोह )

Thursday, October 20, 2011

मै नशे का गुलाम हूँ

नशे में चूर हूँ मै नशे का गुलाम हूँ 
कभी दौलत का नशा 
तो कभी शोहरत का नशा 
कभी मोहब्बत का नशा
 कभी उल्फत का नशा 
कभी तेरी वफाई का नशा 
कभी बेवफाई का नशा 
कभी  मिलने का नशा
 कभी बिछड़ जाने का नशा 
मै सुनाता नशे का पैगाम हूँ 
नशे में चूर हूँ  नशे का गुलाम हूँ 

कभी मय का नशा 
कभी मयखाने का नशा 
कभी जाम से पीने  का नशा
कभी आँखों में जीने  का नशा 
कभी सिगरेट का नशा
 कभी गुटखे का नशा 
कभी  यादों का नशा
 कभी तेरे वादों का नशा  
मै बनाता नशे के नित नए आयाम हूँ 
नशे में चूर हूँ  नशे का गुलाम हूँ 

नशे से ही मानव का अस्तित्व है 
नशा ही नशा नशा व्याप्त सर्वत्व है 
नशे से ही मानव का विकाश है 
हर ओर नशे का ही प्रकाश है 
नशा ही नश्वर जीव की पहचान है 
फिर क्यों हम नशे से बने अनजान है
नशा नाश की निशानी है 
ये बाते अब  हुई पुरानी है 
नशा ही अब मेरी जिन्दगी 
नशा ही अब मेरा मुकाम है 
नशे में चूर हूँ मै नशे का गुलाम हूँ 


चिदानन्द शुक्ल ( संदोह )